ramcharitmanas
✕

Sawan somvar 2024 : श्रावण सोमवार को क्या करें और क्या नहीं करें?

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (12:02 IST)
Sawan somwar 2024: हिंदू धर्म में व्रतों का सबसे श्रेष्ठ मास श्रावण मास 22 जुलाई 2024 सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। इस माह में हर सोमवार और मंगलवार का अपना अलग ही महत्व होता है। इस माह में क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए यह नियम जरूर जान लें। नियम से व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ALSO READ: प्रथम श्रावण सोमवार का व्रत किस तारीख को है, जानें व्रत एवं पूजा विधि
 
श्रावण सोमवार पर क्या करें:-
 
1. इस दिन शिवलिंग की पूजा के साथ ही मां पार्वती का पूजन करें।
 
2. दिनभर व्रत रखकर केवल एक ही बार नमकरहित भोजन ग्रहण करें। 
 
3. श्रावण में सफेद पुष्प, सफेद चंदन, अक्षत, पंचामृत, सुपारी, फल, गंगाजल या शुद्ध जल से भगवान शिव एवं पार्वती का पूजन करें।
 
4. पूजन के समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप निरंतर करते रहें।
 
5. इन दिनों शिव जी के मंत्र, चालीसा, आरती, स्तुति, कथा आदि अधिक से अधिक पढ़ें अथवा सुनें।
 
6. गरीबों को भोजन कराएं, सामर्थ्यनुसार दान करें।
 
7. व्रत के दौरान फल का प्रयोग कर सकते हैं।
 
8. यदि कावड़ यात्रा निकाल रहे हैं तो कावड़ के जल को ढंककर रखें।
 
9. पार्थिव या पत्‍थर के शिवलिंग की पूजा करें। 
 
10. शिवामुट्ठी अर्पण करें। 
ALSO READ: sawan somwar 2024 date: कब से शुरू होंगे सावन सोमवार, जानें कब कब रहेंगे सोमवार के दिन
क्या न करें :
 
1. भगवान शिव के सामने शंख न बजाएं और न ही शंख से जल अर्पित करें।
 
2. इस दिन शिव जी को केतकी के पुष्प और लाल पुष्प अर्पित न करें। 
 
3. शिवजी की हल्दी, मेहंदी, कुमकुम, सिंदूर या रोली से पूजा न करें। 
 
4. शिव जी के सामने ताली न बजाएं और न ही गालों से आवाज निकालें।
 
5. शिवजी को तुलसी, नारियल और तिल भी अर्पित न करें।
 
6. इस दिन नशा न करें। बाल और नाखून न काटें। शरीर पर तेल न लगाएं।
 
7. देवता, माता-पिता, गुरु, जीवनसाथी, मित्र, मेहमान आदि किसी का अपमान न करें। 
 
8. किसी भी जीव को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
 
9. पूरे श्रावण माह में तामसिक भोजन, लहसुन और प्याज का सेवन न करें।
 
10. किसी को भी अपशब्द न कहें और न ही गाली निकालें।
ALSO READ: श्रावण मास में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से शिवलिंग की पूजा करना चाहिए?
ALSO READ: शिवलिंग पर चढ़ाया प्रसाद क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें महत्व और विधान

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: नौदुर्गा में से किस माता ने किया किस असुर का वध?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सर्वपितृ अमावस्या 2026: 10 ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Sarvapitri Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें ये 5 छोटे काम, पितर खोल देंगे तरक्की और धन के बंद दरवाजे

सर्वपितृ अमावस्या 2026: ये 5 सरल उपाय दूर करेंगे पितृदोष, कालसर्पदोष और शनिदोष की परेशानी

अगला लेख