सम्बंधित जानकारी
- श्रावण मास में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से शिवलिंग की पूजा करना चाहिए?
- 22 जुलाई से श्रावण मास, शिवलिंग की पूजा करते समय बोलें ये खास मंत्र
- प्रारंभ होने वाला है सावन मास, करें इस तरह शिव पूजा की तैयारी
- प्रथम श्रावण सोमवार का व्रत किस तारीख को है, जानें व्रत एवं पूजा विधि
- sawan somwar 2024 date: कब से शुरू होंगे सावन सोमवार, जानें कब कब रहेंगे सोमवार के दिन
शिवलिंग पर चढ़ाया प्रसाद क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें महत्व और विधान
किस शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद खाना है वर्जित? जानें इसके फायदे
Sawan 2024
शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ाने से क्या होता है?
- शिव पुराण में बताया गया है कि शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ाने से सभी पापों का अंत हो जाता है।
- मान्यता है कि शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ाने से बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।
- शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में दिव्यता का संचार होता है। ALSO READ: sawan somwar 2024 date: कब से शुरू होंगे सावन सोमवार, जानें कब कब रहेंगे सोमवार के दिन
शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद क्यों नहीं खाना चाहिए?
- पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव के मुख से चंडेश्वर नामक गण प्रकट हुआ था।
- चंडेश्वर को भूत-प्रेतों का प्रधान माना जाता है। शिवलिंग पर चढ़ाया प्रसाद इन्हीं का होता है।
- ऐसे में शिवलिंग का प्रसाद खाना चंडेश्वर यानी भूतों का खाना खाने जैसा माना गया है।
किस शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खाना है वर्जित?
- बता दें कि सभी शिवलिंग पर चढ़ा गया प्रसाद चंडेश्वर का भाग नहीं माना जाता है।
- साधारण पत्थर, चीनी मिट्टी और मिट्टी से बने शिवलिंग का प्रसाद खाना निषेध है।
- ऐसे शिवलिंग पर चढ़े हुए प्रसाद को खाने के बजाय नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।
किस शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खा सकते हैं?
- तांबे, सोने, चांदी (चांदी के उपाय) आदि धातुओं से बने शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद खाया जा सकता है।
- पारद शिवलिंग पर भी प्रसाद चढ़ाने के बाद उसे खा सकते हैं और घर भी ले जा सकते हैं।
- इन धातुओं से बने शिवलिंग का प्रसाद खाने से किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं लगता है।
अगर आप भी शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद खाते हैं या घर ले जाते हैं तो इन बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।
