Hanuman Chalisa
✕

Mangal gauri vrat 2024: सावन में हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत व्रत क्यों रखा जाता है?

Mangal gauri vrat 2024: सावन माह में मंगला गौरी व्रत रखने के 9 फायदे

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2024 (18:09 IST)
Mangala Gauri Vrat kyo rakhate hai: श्रावण मास में सावन के सोमवार की तरह ही मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखते हैं। 23 जुलाई 2024 को यह व्रत रखा जाएगा। श्रावण मास शिवजी को इसलिए पसंद है क्योंकि इसी माह में माता पार्वती ने शिवजी को प्राप्त करने के लिए कठिन व्रत किए थे। इसी माह में तप भी किया था। इसलिए इस माह की सभी तिथियों को पवित्र माना जाता है और हर तिथि एवं त्योहार को व्रत रखा जाता है।ALSO READ: इस सावन मास में 11 प्रकार के अभिषेक से करें शिवजी को प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूर्ण
 
क्यों रखते हैं मंगला गौरी व्रत : धार्मिक शास्त्रों के अनुसार मंगला गौरी व्रत बहुत ही फलदायी माना गया है। अखंड सुहाग और संतान की रक्षा तथा संतान प्राप्ति की कामना रखने वाली महिलाओं के लिए भी यह व्रत बहुत महत्व रखता है। यह व्रत करने से दांपत्य जीवन की समस्या दूर होकर घर में चल रहे कलह तथा समस्त कष्टों से मुक्ति देता हैं। 
 
सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत किया जाता है, जो कि पार्वती जी का ही नाम है। इस बार श्रावण मास में कुल 4 मंगला गौरी व्रत पड़ रहे हैं। जहां सोमवार भगवान शिव का दिन है वहीं मंगलवार मां पार्वती का दिन माना जाता है। अत: श्रावण के मंगलवार को शिवजी माता गौरी, हनुमानजी, मंगल देव और कार्तिकेय का पूजन करने का विशेष महत्व है।ALSO READ: Sawan somwar 2024: सावन माह में किए जाने वाले विभिन्न तरह के व्रत उपवास
 
मंगला गौरी व्रत करने के फायदे:- 
 
- मंगला गौरी व्रत-उपवास करने से महिलाओं को अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है।
 
- मंगला गौरी व्रत शादी-विवाह में आने वाली बाधाएं दूर करके मनचाहा एवं योग्य जीवनसाथी का साथ दिलाता है।
 
- यह व्रत संतान को सुखी जीवन देने वाला माना गया है।
 
- कुंडली में मंगल दोष हो तो मंगलवार के दिन मंगला गौरी के साथ बजरंगबली के चरणों से सिंदूर लेकर माथे पर टीका लगाने से मंगल दोष दूर होता है।
 
- इस व्रत के दिन गौरी पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली आती है एवं धन-धान्य बढ़ता है।
 
- यह व्रत पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन को सुखी तथा इनके रिश्तों को बेहतर बनाता है।
 
- यदि कुंडली में मंगल खराब हो तो मंगलवार के दिन मित्रों तथा बंधुओं को मिठाई खिलाने से मंगल शुभ फल देता है।
 
- श्रावण मास तथा गौरी व्रत के दिन मंत्र- ॐ गौरीशंकराय नमः का जाप करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है।
 
- नियमानुसार मंगला गौरी व्रत करने से वैवाहिक सुख में बढ़ोतरी होकर पुत्र-पौत्रादि भी सुखपूर्वक जीवन जीते हैं।ALSO READ: Hariyali teej 2024 : सावन मास में हरियाली तीज कब है, नोट कर लें पूजा के शुभ मुहूर्त

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर कब करें पूजा और अभ्यंग स्नान? जानें सटीक शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि और कथा

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

सभी देखें

नरक चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर, नरक के भय से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

अगला लेख