biodatamaker

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का प्रकटोत्सव हुआ था या कि विवाह?

महाशिवरात्रि क्यों मनाते हैं

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2024 (12:18 IST)
why is festival of mahashivratri celebrated: हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च 2024 शुक्रवार के दिन महा शिवरात्रि का त्योहार रहेगा। अधिकतर लोग मानते हैं कि इस दिन महादेव का पार्वती जी के साथ विवाह हुआ था। कई लोग यह भी मानते हैं कि इस दिन शिव शंकर जी प्रकट हुए थे। आओ जानते हैं कि क्या सत्य है।
ALSO READ: महाशिवरात्रि के बारे में 10 रोचक तथ्य
शिव प्रकटोत्सव : महा शिवरात्रि शब्द का अर्थ है शिव की महान रात। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव प्रकट हुए थे। सृष्टि की शुरुआत में इसी दिन आधी रात में भगवान शिव का निराकार से साकार रूप में (ब्रह्म से रुद्र के रूप में) अवतरण हुआ था। ईशान संहिता में बताया गया है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात आदि देव भगवान श्री शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभा वाले ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए।
ALSO READ: महाशिवरात्रि की प्रामाणिक व्रत विधि जानिए
जलरात्रि : प्रलय की बेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से भस्म कर देते हैं। इसलिए इसे महाशिवरात्रि या जलरात्रि भी कहा गया है।
शिव विवाह उत्सव : संयोग से इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह होने की मान्यता भी है। इसीलिए इस दिन शिवजी की बारात निकाली जाती है। इसे शिव पार्वती के विवाह की वर्षगांठ के तौर पर भी मनाया जाता है।
Mahashivratri puja

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरा मंगला गौरी व्रत 2026: कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

हरियाली अमावस्या 2026: इस दिन कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, 5 मंत्र और 7 खास उपाय

हरियाली अमावस्या 2026: क्यों खास है यह अमावस्या? जानिए महत्व और पौराणिक कथा

साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख