Daily Horoscope
✕

शिव जी का प्रिय मंत्र कौन सा?

Updated: शनिवार, 30 मई 2026 (16:29 IST)
Shiv Mantra: भगवान शिवजी के कई मंत्र है लेकिन हमें कौनसा मंत्र जपना चाहिए या किस मंत्र से शिवलिंग की पूजा करना चाहिए यह सवाल सभी के मन में आता होगा। यहां पर शिवजी के कुछ खास मंत्र दिए जा रहे हैं जिसमें से एक मंत्र शिवजी को बहुत ही प्रिय है। महाशिवरात्रि और शिवरात्रि के दिन इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ALSO READ: महाशिवरात्रि के 5 खास अचूक उपाय, जरूर आजमाएं
1. शिव पंचाक्षरी मंत्र : ॐ शिवाय नम:।
 
महत्व : जिसके मन में यह मंत्र निरंतर रहता है वह शिवस्वरूप हो जाता है। भगवान शिव प्रत्येक मनुष्य के अंत:करण में स्थित अव्यक्त आंतरिक अधिष्ठान तथा प्रकृति मनुष्य की सुव्यक्त आंतरिक अधिष्ठान है। नम: शिवाय: पंचतत्वमक मंत्र है इसे शिव पंचक्षरी मंत्र कहते हैं। इस पंचक्षरी मंत्र के जप से ही मनुष्य संपूर्ण सिद्धियों को प्राप्त कर सकता है। सभी पूजा में भी शिवजी के इसी मंत्र का उपयोग करते हैं। 
ALSO READ: महाशिवरात्रि पर 250 साल बाद बन रहे हैं 5 दुर्लभ संयोग, पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ
शिवजी का प्रिय मंत्र तो ॐ और राम है लेकिन उनकी पूजा के लिए सबसे प्रिय मंत्र पंचाक्षरी मंत्र ही है। उल्लेखनीय है कि शिवजी के नाम के आगे श्री नहीं लगता है।
 
2. शिव महामृत्यंज मंत्र : ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
 
महत्व : यह अकाल मौत से बचाने वाला मंत्र है, परंतु इसे सिद्ध करने की जरूरत होती है। यह सभी प्रकार के भय से मुक्त भी करता है। यह लंबी आयु भी प्रदान करता है। 
 
3. शिवजी का रुद्र मंत्र : ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः।
 
महत्व : यह शिव जी का रूद्र मंत्र है। शिवजी प्रारंभ में रुद्र रूप में प्रकट हुए थे। रुद्र साक्षात महाकाल है। यज्ञ, अनुष्ठान और पूजा में इस मंत्र का प्रयोग करते हैं। इससे व्यक्ति की हर तरह की मनोकामना और इच्छा पूर्ण होती है।
ALSO READ: महाशिवरात्रि की विशेष पूजा विधि जानिए
4. शिवजी का गायत्री मंत्र : ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
 
महत्व : शिवजी की साधना और ध्यान करने के लिए यह मंत्र भी बहुत ही प्रभावशाली मंत्र है। यह आर्थिक समस्या को दूर करके सुख समृद्धि प्रदान करता है।
 
5. पशुपति शिव का मंत्र:  ऊं पषुप्ताय नमः 
 
महत्व : इस मंत्र का जाप करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Haridwar Ardh Kumbh 2027: हरिद्वार में कब से कब तक चलेगा अर्धकुंभ मेला? जानें प्रमुख स्नान की तिथियां

Nashik kumbh mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला कब से कब तक रहेगा?