manglik dosh calculator
✕

महाशिवरात्रि पर किन चीजों से करें शिवजी का रुद्राभिषेक, जानें 18 खास बातें और लाभ

Updated: सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (12:00 IST)
महाशिवरात्रि (Mahashivratri) भगवान शिव के पूजन का सबसे खास पर्व है। इस दिन किसी भी खास मनोरथ की पूर्ति के लिए निम्नानुसार पूजन सामग्री तथा विधि से रुद्राभिषेक (Rudra Abhishek Pooja) किया जाता हैं तो इसके अनेक लाभ प्राप्त होते है। 
 
जानिए रुद्राभिषेक के विभिन्न पूजन के लाभ इस प्रकार हैं-Shiva Rudra Abhishek
 
1. जल से अभिषेक करने पर वर्षा होती है।
 
2. असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुशोदक से रुद्राभिषेक करें।
 
3. भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें। 
 
4. लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।
 
5. धनवृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।
 
6. तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
 
7. इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है।
 
8. पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से और यदि संतान उत्पन्न होकर मृत पैदा हो तो गोदुग्ध से रुद्राभिषेक करें।
 
9. रुद्राभिषेक से योग्य तथा विद्वान संतान की प्राप्ति होती है।

 
10. ज्वर की शांति हेतु शीतल जल/ गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।
 
11. सहस्रनाम मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है।
 
12. प्रमेह रोग की शांति भी दुग्धाभिषेक से हो जाती है।
 
13. शकर मिले दूध से अभिषेक करने पर जड़ बुद्धि वाला भी विद्वान हो जाता है।
 
14. सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु पराजित होता है। 
 
15. शहद के द्वारा अभिषेक करने पर यक्ष्मा (तपेदिक) दूर हो जाती है।
 
16. पातकों को नष्ट करने की कामना होने पर भी शहद से रुद्राभिषेक करें।
 
17. गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।
 
18. पुत्र की कामना वाले व्यक्ति शकर मिश्रित जल से अभिषेक करें।

ALSO READ: महाशिवरात्रि पूजा : 4 प्रहर की 4 प्रकार की पूजा विधि और 4 मंत्र याद कर लीजिए
 
ALSO READ: महाशिवरात्रि पूजा विधि: घर पर कैसे करें शिव का पूजन, आसान तरीका जानिए
 
Lord Shiva Worship

लेखक के बारे में
पं. प्रणयन एम. पाठक
पंडित प्रणयन एम. पाठक जाने-माने ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

सभी देखें

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

Weekly Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

अगला लेख