Daily Horoscope
✕

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कैसे मनाई जाती है?

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (15:12 IST)
Maha Shivratri puja: महाशिवरात्रि एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो प्रतिवर्ष फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। यह भगवान शिव को समर्पित है और इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। कई भक्त इस दिन रात्रि जागरण भी करते हैं और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करते हैं। आइए जानते हैं यहां कैसे मनाया जाता है महाशिवरात्रि पर्व...ALSO READ: महाशिवरात्रि विशेष : शिव पूजा विधि, जानें 16 चरणों में
 
कैसे मनाएं महाशिवरात्रि : महाशिवरात्रि के दिन बहुत से लोग उपवास रखते हैं। इस दिन फलाहार किया जाता है और अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है, अत: दूध, दही, शहद, गंगाजल और बेलपत्र से शिवलिंग का अभिषेक करें। और उन्हें बेलपत्र, धतूरा, फूल आदि अर्पित किए जाते हैं।

भोलेनाथ के पूजन हेतु आप महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग को एक चौकी पर स्थापित करें। उन्हें फूल, अक्षत, धूप, दीप आदि अर्पित करें। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।ALSO READ: Maha kumbh 2025: महाकुंभ का अंतिम महास्नान होगा महाशिवरात्रि पर, जानिए महासंयोग
 
शिवरात्रि की कथा तथा शिव कथाएं पढ़ें या सुनें। बहुत से लोग इस रात जागकर भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं और भजन कीर्तन करते हैं। अत: रात्रि में जागरण करें और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त निशिता काल में होता है। यह समय रात 11 बजे से 1 बजे के बीच होता है। दूध, दही, शहद, गंगाजल और बेलपत्र से शिवलिंग का अभिषेक करें। अंत में आरती करें और भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की विनती करें। 
 
वैसे तो महाशिवरात्रि से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। इस व्रत की एक पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। एक अन्य कथा के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने हलाहल विष पीकर संसार को बचाया था। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दिवाली के बाद क्यों मनाई जाती है लाभ पंचमी? जानें नए कारोबार की शुरुआत और बही-खाता पूजन का रहस्य

2027 में महाभूकंप की आशंका? 5 ग्रहणों के बीच सत्ता परिवर्तन के बड़े योग, जानें क्या होगा असर

सभी देखें

आंवला नवमी 2026: 18 नवंबर को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें किस समय पूजा करने से मिलेगा अक्षय पुण्य?

Numerology Horoscope: 9 से 15 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में महागोचर: देश-दुनिया में मचेगी हलचल, जानें क्या होंगे 5 बड़े बदलाव?

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से शुरू होगा आस्था का महापर्व, जानें पहले दिन के जरूरी नियम और क्या न करें गलती

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख