Hanuman Chalisa

वैश्विक रुख से गिरे शेयर बाजार

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (18:15 IST)
मुंबई। अमेरिका और दुनिया के अन्य प्रमुख देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव से वैश्विक स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू स्तर पर भी निवेश धारणा कमजोर रही जिससे बीएसई का सेंसेक्स 219 अंक और एनएसई का निफ्टी 59 अंक उतर गया।
 
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 219.25 अंक गिरकर 35470.35 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.40 अंक उतरकर 10762.45 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह की छोटी और मझौली कंपनियों पर भी बिकवाली का दबाव रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 0.80 फीसदी लुढ़ककर 15713.05 अंक पर और स्मॉलकैप 0.89 प्रतिशत फिसलकर 16392.48 अंक पर रहा।
 
बीएसई के अधिकांश समूह गिरावट में रहे जिनमें इंडस्ट्रीयल 1.83 प्रतिशत, तेल एवं गैस 1.55 प्रतिशत, ऑटो 1.51 प्रतिशत, एनर्जी 1.40 प्रतिशत, सीजी 1.31 प्रतिशत और रियलटी 1.24 प्रतिशत शामिल है। बढ़त में रहने वालों में टेक 0.58 प्रतिशत, आईटी 0.85 प्रतिशत शामिल है। 
बीएसई का सेंसेक्स करीब 100 अंकों की तेजी लेकर 35783.75 अंक पर खुला और शुरुआत में ही लिवाली के बल पर 35806.97 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा।
 
इसके बाद वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों से निवेश धारणा कमजोर होने से बिकवाली शुरू हो गई और सेंसेक्स 35430.11 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। अंत में यह पिछले दिवस के 35689.60 अंक की तुलना में 219.25 अंक अर्थात 0.61 फीसदी लुढ़ककर 35470.35 अंक पर रहा।
 
इसी तरह से एनएसई का निफ्टी लगभग स्थिर 10822.90 अंक पर खुला। लिवाली के जोर पकड़ने पर यह 10831.05 अंक तक चढ़ा लेकिन इसी दौरान बिकवाली शुरू होने से यह 10762.45 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। अंत में यह पिछले सत्र के 10821.85 अंक की तुलना में 59.40 अंक अर्थात 0.55 फीसदी गिरकर 10762.45 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2747 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें से 858 बढ़त में और 1729 गिरावट में रहे जबकि 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख