Hanuman Chalisa

आईटी कंपनियों के दम पर गिरावट से उबरा शेयर बाजार

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (18:52 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा कमजोर हुई, लेकिन दिग्गज आईटी, टेक और फार्मा कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 22.32 अंक चढ़कर 35,622.14 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.65 अंक की बढ़त में 10,817.70 अंक पर बंद हुआ।
 
अमेरिका में 3 महीने में लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी से अधिकतर एशियाई और यूरोपीय बाजार भी लाल निशान में रहे। विदेशी निवेशकों ने पूंजी बाजार से पैसे निकालने शुरू कर दिए हैं। डॉलर की तुलना में रुपए की गिरावट से भी शेयर बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई है। बाजार में बिकवाली इस कदर हावी रही कि आईटी, टेक और स्वास्थ्य समूहों को छोड़कर बीएसई के अन्य सभी 17 समूह लाल निशान में रहे। आईटी में सवा 2 प्रतिशत और टेक तथा स्वास्थ्य में करीब 2 प्रतिशत की तेजी रही। सबसे ज्यादा 1.64 प्रतिशत की गिरावट पीएसयू समूह में रही।
 
सेंसेक्स 56.44 अंक की तेजी में 35,656.26 अंक पर खुला। दोपहर तक इसमें तेजी रही, लेकिन एशियाई संकेतों के दबाव में इसके बाद यह लाल निशान में चला गया और एक समय 35,419.68 अंक तक उतर गया। आईटी और टेक के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों ने बाजार को संभालने की कोशिश की और कारोबार की समाप्ति पर 0.06 प्रतिशत यानी 22.32 अंक की बढ़त में 35,622.14 अंक पर पहुंच गया। इसका उच्चतम स्तर 35,675.20 अंक दर्ज किया गया। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर गिरावट में और शेष 10 के बढ़त में रहे। 
 
निफ्टी 0.06 अंक की बेहद मामूली बढ़त में 10,808.65 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 10,834 अंक और निचला स्तर 10,755 अंक दर्ज किया गया। अंतत: यह गुरुवार के मुकाबले 0.09 प्रतिशत यानी 9.65 अंक की मजबूती के साथ 10,817.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे और शेष 30 के लाल निशान में रहे।
 
बीएसई में कुल 2,786 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। उनमें 1,534 के शेयरों के भाव टूट गए और 150 के अपरिवर्तित रहे जबकि 1,102 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों पर दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप 0.40 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.46 प्रतिशत फिसलकर क्रमश: 16,001.20 अंक और 16,961.16 अंक पर आ गया। (वार्ता)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

'मेट्रो, इंटरनेट और खाना बंद करा दिया, पेपर लीक नहीं रोक पाए', जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

अगला लेख