sawan somwar

शेयर बाजार में मामूली तेजी

Updated: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (18:17 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों के गिरावट में रहने की खबरों के बावजूद रियल्टी और स्वास्थ्य समूहों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 35.19 अंक की बढ़त में 34,450.77 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 20.65 अंक की बढ़त में 10,584.70 अंक पर बंद हुआ।
 
 
शेयर बाजार में सोमवार को दिनभर उथल-पुथल रही। मजबूती के साथ 34,493.69 अंक पर खुला सेंसेक्स सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में रही तेजी से 34,663.95 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में एचडीएफसी बैंक और कोल इंडिया के शेयरों में हुई बिकवाली से यह 34,259.27 अंक के निचले स्तर तक गया और अंतत. गत दिवस की तुलना में 0.10 प्रतिशत की तेजी में 34,450.77 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 15 कंपनियां तेजी में और 15 गिरावट में रहीं।
 
निफ्टी भी तेजी के साथ 10,592.80 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,638.35 अंक के उच्चतम और 10,514.95 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.20 प्रतिशत की बढ़त में 10,584.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 27 कंपनियों में तेजी और 23 में गिरावट रही।
 
विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी बांड यील्ड के जनवरी 2014 के बाद के उच्चतम स्तर 2.99 फीसदी पर पहुंचने से वैश्विक बाजारों में गिरावट रही लेकिन कारोबार के शुरुआती घंटे में टीसीएस के बाजार पूंजीकरण के 100 अरब डॉलर पर पहुंचने से निवेशकों की धारणा को मजबूती मिली और भारतीय शेयर बाजार तेजी बरकरार रख पाए।
 
दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 0.49 प्रतिशत यानी 20.65 अंक की तेजी में 10,584.70 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप भी 96.17 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी में 18,274.20 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,847 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,399 में तेजी, 1,284 में गिरावट और 164 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

Weather Forecast: 25 अगस्त को कौनसे राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

अगला लेख