dharma sangrah
✕

अमेरिका चीन विवाद को लेकर शेयर बाजार में नौवें दिन भी जारी रही बिकवाली

Updated: सोमवार, 13 मई 2019 (21:40 IST)
मुंबई। अमेरिका-चीन विवाद को लेकर विदेशी बाजारों में मचे कोहराम के बीच अमेरिका द्वारा कई भारतीय दवा कंपनियों समेत 20 कंपनियों के खिलाफ अवैध रूप से दवाओं के मूल्य निर्धारित करने का मामला दर्ज कराए जाने की खबरों से स्वास्थ्य समूह में भारी बिकवाली देखी गई जिसके दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार नौवें दिन लाल निशान में बंद हुए।
 
स्वास्थ्य, बिजली, तेल एवं गैस और इंडस्ट्रियल्स समूहों में हुई चौतरफा बिकवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 372.17 अंक टूटकर 37,090.82 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 130.70 अंक उतरकर 11,148.20 अंक पर बंद हुआ।
 
अमेरिका ने ल्युपिन, अरविंदो फार्मा, ग्लेनमार्क, जाइडस और ग्लेनमार्क समेत 20 कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है कि ये कंपनियां अवैध रूप से मूल्य निर्धारण करती हैं और दवाओं के दाम बढ़ाती हैं। इस खबर से स्वास्थ्य समूह के सूचकांक में सोमवार को सर्वाधिक 3.53 प्रतिशत की गिरावट रही।
 
सेंसेक्स तेजी के साथ सोमवार को 37,491.30 अंक पर खुला। सेंसेक्स में दिनभर उठापटक जारी रही लेकिन कारोबार के अंतिम पहर में इसमें चौतरफा बिकवाली हावी हो गई। कारोबार के दौरान यह 37,583.57 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,999.84 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.99 फीसदी की गिरावट में 37,090.82 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 6 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि शेष 24 लाल निशान में रहीं।
 
निफ्टी की शुरुआत गिरावट में 11,258.70 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 11,300.20 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,125.05 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 1.16 प्रतिशत की गिरावट में 11,148.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियां गिरावट में और 10 तेजी में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। बीएसई का मिडकैप 1.84 प्रतिशत यानी 265.17 अंक की गिरावट में 14,124.59 अंक पर और स्मॉलकैप 2.15 प्रतिशत यानी 303.67 अंक की गिरावट में 14,105.73 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,644 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,840 में गिरावट और 621 में तेजी रही जबकि 183 कंपनियों के शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख