Hanuman Chalisa
✕

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 36,671.43 अंक पर बंद हुआ

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (18:11 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण शुक्रवार को यूरोपीय तथा एशियाई शेयर बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजार भी लाल निशान में आ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 53.99 अंक लुढ़ककर 36,671.43 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.80 अंक की गिरावट में 11,035.40 अंक पर बंद हुआ।
 
चीन का फरवरी का निर्यात आंकड़ा एशियाई बाजारों के साथ यूरोपीय बाजारों पर भी हावी रहा। फरवरी में चीन का निर्यात लगातार तीसरे माह की गिरावट झेलता हुआ 20.7 प्रतिशत लुढ़क गया। फरवरी 2016 के बाद चीन के निर्यात में पहली बार इतनी तेज गिरावट आई है।
 
चीन के कमजोर निर्यात के आंकड़े से निवेशकों को वैश्विक आर्थिक विकास की गति धीमी पड़ने की आशंका एक बार फिर होने लगी है जिससे चीन का शंघाई कंपोजिट 4.40 प्रतिशत लुढ़ककर 5 माह के निचले स्तर पर आ गया। चीन की गिरावट का असर अन्य एशियाई बाजारों पर भी रहा। जापान का निक्की 2.01, हांगकांग का हैंगशैंग 1.91 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.31 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ।
 
अमेरिका के रोजगार वृद्धि के आकंड़े भी नकारात्मक रहे और यह 5 माह के निचले स्तर पर आ गया। अमेरिका और चीन के आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों का उत्साह ठंडा रहा जिससे यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.82 और जर्मनी का डैक्स 0.61 प्रतिशत लुढ़क गया।
 
मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में बिजली क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए के निवेश के निर्णय से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर सेंसेक्स बढ़त के साथ 36,753.59 अंक पर खुला। एनटीपीसी के शेयरों में शुक्रवार को सर्वाधिक 4.28 प्रतिशत की तेजी रही और बिजली समूह के सूचकांक में 0.96 प्रतिशत की तेजी रही। 
 
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,753.59 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,592.93 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,671.43 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियां लाल और 14 हरे निशान में रहीं।
 
सेंसेक्स के विपरीत निफ्टी गिरावट के साथ 11,038.85 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,049.00 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,008.95 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,035.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियां गिरावट में और 22 तेजी में रहीं जबकि 1 कंपनी के शेयरों के दाम स्थिर बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख