dharma sangrah
✕

शेयर बाजार ऑलटाइम हाई, लगातार 7वें सत्र में जारी रही तेजी

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (11:21 IST)
Share bazaar News: विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock markets) में बुधवार को लगातार 7वें सत्र में तेजी जारी रही और नई ऊंचाई पर पहुंच गए। बीएसई (BSE) का 30 शेयर वाला सेंसेक्स (Sensex) 303.25 अंक या 0.44 प्रतिशत उछलकर 69,599.39 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी (Nifty) भी 100.05 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 20,955.15 के नए सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी के शेयर में सबसे अधिक 1.70 प्रतिशत, विप्रो में 1.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.36 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया में 1.27 प्रतिशत की तेजी आई। एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और रिलायंस भी लाभ में रहे, वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट आई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मामूली नुकसान के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,223.51 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

निवेशकों की पूंजी 2.17 लाख करोड़ बढ़ी : निवेशकों की पूंजी 2.17 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह से घरेलू बाजारों के नए शिखर पर पहुंचने से निवेशकों की पूंजी बढ़ी है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) मंगलवार को संयुक्त रूप से 348.64 लाख करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कल मंगलवार को यह 346.47 लाख करोड़ थी।
 
विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी बिक्री रणनीति को उलट दिया है और पिछले 7 दिन से लगातार खरीदार बने हुए हैं। यह रुख भारतीय बाजार में उनके विश्वास को दर्शाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख