suvichar

ईरान पर हमले की चेतावनी से धराशायी हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 407 और निफ्टी 107 अंक फिसला

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (18:21 IST)
मुंबई। अमेरिका के ईरान पर हमला करने की चेतावनी से वैश्विक स्तर पर बनने दबाव के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार धराशाई हो गया। बीएसई का सेंसेक्स 407 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 107 अंक फिसल गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 407.14 अंक फिसलकर 39,194.49 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 107.65 अंक गिरकर 11,724.10 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली कंपनियों में कम बिकवाली हुई जबकि छोटी कंपनियां बढ़त बनाने में सफल रहीं। बीएसई का मिडकैप 0.38 प्रतिशत गिरकर 14,629.59 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.14 प्रतिशत चढ़कर 14,084 अंक पर रहा।
 
बीएसई का सेंसेक्स मामूली 7 अंकों की बढ़त लेकर 39,608.25 अंक पर खुला और देखते ही देखते यह 39,617.95 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बना, जो कारोबार के अंतिम चरण तक बना और आखिरी चरण में यह 39,121.30 अंक के दिवस के निचले स्तर तक फिसल गया। अंत में यह पिछले सत्र के 39,601.63 अंक की तुलना में 1.03 प्रतिशत अथात 407.14 अंक गिरकर 39,194.49 अंक पर रहा।
 
इसी तरह से एनएसई का निफ्टी मामूली 4 अंकों की गिरावट लेकर 11,827.60 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 11,827.95 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली शुरू होने पर यह 11,705.10 अंक के निचले स्तर तक फिसला।
 
आखिर में यह पिछले दिवस के 11,831.75 अंक की तुलना में 0.91 प्रतिशत अर्थात 107.65 अंक गिरकर 11,724.10 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल कंपनियों में से 10 हरे निशान और 39 लाल निशान में रहे जबकि 1 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,649 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,295 गिरावट और 1,185 बढ़त में रहीं जबकि 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख