Daily Horoscope
✕

विदेशी पूंजी निवेश, मजबूत एशियाई रुख से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 224 अंक चढ़ा

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (12:15 IST)
मुंबई। विदेशी पूंजी निवेश के बीच धातु, वाहन और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 224 अंक चढ़ गया। कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख से भी यहां कारोबारी धारणा को समर्थन मिला।
 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 223.89 अंक यानी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 36,186.82 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स शुक्रवार को 33 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 59.35 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,864.80 अंक पर पहुंच गया।
 
तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 861.94 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 303.52 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई सूचकांक 0.67 प्रतिशत, हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.09 प्रतिशत जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिका का डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 2.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

'पहले रामभक्तों पर चलती थीं गोलियां, आज होती है पुष्पवर्षा', CM योगी ने बताया रामराज्य और सुशासन का मतलब

दीपोत्सव 2026 में दिखेगा 3D और लेजर शो का जादू, 28 मिनट में जीवंत होगी श्रीराम के अयोध्या लौटने की गाथा

दीपोत्सव 2026 पर राममय होगी अयोध्या, दीवारों पर जीवंत होंगे भगवान राम और माता सीता के प्रसंग, दिखेगी त्रेतायुग की झलक

यूपी में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, योगी सरकार की बड़ी तैयारी, इंसुलिन से लेकर एंटीबॉडी तक होगा उत्पादन

राहुल गांधी ने पूरा किया वादा, बड़वानी की प्रियंका आंखों के इलाज के बाद लौटी, इंदौर में छात्रों के मंच में बताई थी तकलीफ

अगला लेख