Daily Horoscope
✕

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 47 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ

Updated: बुधवार, 13 जून 2018 (17:43 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों में रही घट-बढ़ के बीच आईटी और टेक समूहों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 46.64 अंक की बढ़त के साथ 35,739.16 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 13.85 अंक की तेजी के साथ 10,856.70 अंक पर बंद हुआ।
 
 
औद्योगिक उत्पादन के सकारात्मक आंकड़ों के दम पर सेंसेक्स बढ़त के साथ 35,835.44 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 35,877.41 अंक के उच्चतम और 35,715.96 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 35,739.16 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 15 कंपनियां हरे निशान में 15 लाल निशान में रहीं।
 
निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह भी तेजी के साथ 10,887.50 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,893.25 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,842.65 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,856.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 28 कंपनियां तेजी में और 22 गिरावट में रहीं।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे की प्रतीक्षा में एशियाई बाजारों में कारोबार सुस्त रहा। ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका के मद्देनजर निवेशकों का उत्साह ठंडा रहा। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच जारी तनातनी भी अब अधिक बढ़ी हुई है। इस शुक्रवार को अमेरिका चीन के करीब 50 अरब डॉलर के उत्पादों की सूची जारी करने वाला है जिस पर 25 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाया जाना है।
 
दिग्जज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.46 प्रतिशत यानी 73.65 अंक की गिरावट में 16,077.51 अंक पर और स्मॉलकैप 0.21 प्रतिशत यानी 36.63 अंक की गिरावट में 17,028.87 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,834 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,380 में गिरावट और 1,297 में तेजी रही जबकि 157 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख