shradh paksha
✕

दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 284 अंक मजबूत

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (18:17 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और रिजर्व बैंक के विकास में मजबूती के बयान से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन झूमते हुए 3 सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 284.20 अंक की बढ़त में 35,463.08 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.70 अंक की छलांग लगाकर 10,768.35 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 15 मई के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
बाजार में लिवाली चौतरफा रही। बीएसई में टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों के समूह को छोड़कर अन्य सभी 19 समूह हरे निशान में रहे। रियलिटी क्षेत्र के लिए रिजर्व बैंक और सरकार द्वारा बुधवार को की गई घोषणाओं से रियलिटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा पौने 3 प्रतिशत की तेजी रही।
 
केंद्रीय बैंक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों के लिए आवास की ऋण सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 35 लाख और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी है। इसके अलावा बुधवार से ही प्रभाव में आए अध्यादेश से अब रियलिटी कंपनियों के डूबने पर अग्रिम भुगतान करने वाले ग्राहकों को भी ऋणदाताओं की समिति में जगह देने से भी धारणा मजबूत हुई है। 
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में पौने चार प्रतिशत की तेजी रही। टाटा मोटर्स में सवा 3 प्रतिशत और आईसीआईसीआई तथा एक्सिस बैंक में ढाई प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख