sundarkand

सेंसेक्स में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट, 333 अंक टूटा

Updated: सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (19:12 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को अपनी शुरुआती बढ़त को गंवाकर उतार-चढ़ावभरे कारोबार में 333 अंक टूट गया। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा जबकि सेंसेक्स में गिरावट आई। एफएमसीजी, रीयल्टी, बिजली और बैंक शेयरों में बिकवाली तथा रुपए के एक और रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। इसके अलावा कमजोर वैश्विक संकेतों से भी बाजार प्रभावित हुआ।
 
 
सोमवार को कारोबार के दौरान रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 71.10 प्रति डॉलर पर आ गया। इससे वृहद आर्थिक मोर्चे पर चिंता बढ़ी है। इसके अलावा अगस्त में लगातार दूसरे महीने देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं।
 
हिन्दुस्तान यूनिलीवर, पॉवरग्रिड, आईटीसी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, इंफोसिस, एलएंडटी और टाटा मोटर्स के शेयरों में 4.58 प्रतिशत तक की गिरावट आई। बैंकों- एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, यस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 2.69 प्रतिशत टूटे।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 289 अंक की छलांग के साथ 38,934.35 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया था लेकिन कारोबार के दूसरे पहर में चले बिकवाली के सिलसिले से सेंसेक्स नीचे आया। एक समय यह 38,270.01 अंक के निचले स्तर तक आ गया। अगस्त महीने में विनिर्माण पीएमआई में सुस्ती की वजह से बाजार नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 332.55 अंक या 0.86 प्रतिशत के नुकसान से 38,312.52 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले 3 सत्रों में सेंसेक्स 251.56 अंक टूटा था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.15 अंक या 0.84 प्रतिशत के नुकसान से 11,582.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,567.40 से 11,751.80 अंक के दायरे में रहा। 2 अगस्त से सेंसेक्स और निफ्टी में यह सबसे बड़ी गिरावट है। उस दिन सेंसेक्स 356.46 अंक और निफ्टी 101.50 अंक टूटा था।
 
इस बीच शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 212.81 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 171.92 करोड़ रुपए की लिवाली की।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख