Daily Horoscope
✕

शेयर बाजार में तेजी, हरे निशाने में इन 6 कंपनियों के शेयर

Updated: मंगलवार, 25 जून 2024 (11:35 IST)
Share market news : एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच शुरुआती कारोबार में मंगलवार को घरेलू सूचकांकों में तेजी आई। शुरुआती कारोबार में बैंक और फाइनेंस कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.05 अंक चढ़कर 77,578 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 66 अंक की बढ़त के साथ 23,604 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को 20 प्रतिशत का उछाल आया। बीएसई पर शेयर 19.99 प्रतिशत बढ़कर 1,655.20 रुपये के 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों को नुकसान हुआ।

इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली शाखा अमारा राजा एडवांस्ड सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के लिथियम-आयन सेल प्रौद्योगिकी के लिए जीआईबी एनर्जीएक्स स्लोवाकिया एसआरओ के साथ लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद उसके शेयरों में उछाल आया है।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 653.97 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख