Daily Horoscope
✕

लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारतीय शेयर बाजार, इन शेयरों में तेजी

Updated: बुधवार, 19 जून 2024 (11:03 IST)
Share market 19 june : वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख, बैंकिंग शेयरों में लिवाली और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।
 
स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें सत्र में जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.32 अंक चढ़कर 77,581.46 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.95 अंक के लाभ से 23,630.85 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में थे। वहीं टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शेयर बाजार एक्सपर्ट मनीष उपाध्याय ने बताया कि मोदी सरकार के रिटर्न आने से बाजार बढ़ा है। भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था भी विदेशी निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्ण बहुमत की सरकार बनती तो में और भी ज्यादा तेजी दिखाई देती।

उन्होंने कहा कि बाजार अब केवल प्राफिट बुकिंग के लिए गिरता है। उन्होंने निवेशकों को डीप में बायिंग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस समय बाजार में क्वार्टर रिजल्ट फैक्टर हावी रहता है। ऐसे में निवेश करते समय रिजल्ट पर नजर रखना भी जरूरी है।
 
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख