Hanuman Chalisa

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स में 292 अंकों की बढ़त

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (17:04 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर रहा। वाहन, धातु एवं बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को सेंसेक्स में करीब 292 अंक की बढ़त देखी गई।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 291.62 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 38,506.09 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में, सेंसेक्स ऊंचे में 38,635.19 अंक और नीचे में 38,238.27 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 87.15 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,428.30 अंक पर बंद हुआ।
 
इन शेयरों के बढ़े दाम : सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा , ओएनजीसी , हीरो मोटोकॉर्प और मारुति में रही। इनमें 3.79 प्रतिशत तक की तेजी आई।
 
इनमें हुआ नुकसान : वहीं, दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर 2.53 प्रतिशत तक गिर गए।
 
जानिए अन्य शेयर बाजारों का हाल : एशिया में, शंघाई, हांगकांग में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए जबकि सोल और टोक्यो के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय संघ के ब्रेक्जिट मामले के शीर्ष वार्ताकार के इस हफ्ते समझौता होने के संकेत देने के बाद यूरोप में शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख दिखा।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

My Youth-My Pride Conclave: युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा-आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते : योगी आदित्यनाथ

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों से भरी नाव पलटी, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख