sundarkand
✕

सेंसेक्स में 311 अंकों की बढ़त, इन 8 शेयरों में तेजी

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2024 (11:56 IST)
share market 1 july : एशियाई बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स आज सुबह 311 अंक बढ़कर 79,344 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 101 अंक की बढ़त के साथ 24,112 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान हुआ।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 23.09 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे।
 
रुपया 9 पैसे टूटा :  रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 9 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर आ गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि अमेरिकी मुद्रा में नरमी और शेयर बाजार में सकारात्मक धारणा के बीच घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख