dipawali
✕

वैश्विक बिकवाली के चलते सेंसेक्स 624 अंक गिरकर बंद, रिलायंस में 10 प्रतिशत की मजबूती

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (18:21 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली के जोर के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भारी गिरावट के चलते मंगलवार को सेंसेक्स 624 अंक गिरकर बंद हुआ। बाजार में गिरावट के दौर को धता बताते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 10 प्रतिशत तक चढ़ गया। इससे लुढ़कता सेंसेक्स थोड़ा संभला।
 
वैश्विक रुख के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकी मांग धीमी पड़ने, अर्थव्यवस्था में मंदी दिखने और अन्य घरेलू वृहद आर्थिक चुनौतियों की वजह से भी निवेशकों के बीच धारणा कमजोर रही।
 
बीएसई का 30 कंपनियों के शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 700 अंक तक का गोता लगाने के बाद शाम को 623.75 अंक अथवा 1.66 प्रतिशत गिरकर 36,958.16 अंक पर बंद हुआ। इसमें दिन के दौरान 36,888.49 अंक न्यूनतम और 37,755.16 अंक के उच्चतम स्तर के दायरे में कारोबार हुआ।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 183.80 अंक यानी 1.65 प्रतिशत घटकर 10,925.85 अंक पर बंद हुआ। दिन में इसमें 10,901.60 के न्यूनतम और 11,145.90 अंक के उच्चतम दायरे के बीच कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान में येस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एचडीएफएसी, मारुति, टाटा स्टील और एलएंडटी के शेयर रहे। इनमें 10.35 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज रही।
 
वहीं दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 9.72 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। इसकी बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा सोमवार को खुद को 18 महीने में कर्ज मुक्त बनाने, तेल एवं पेट्रोरसायन कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी सऊदी अरब की कंपनी अरामको को बेचने और अगले महीने से जियो फाइबर की शुरुआत करने की घोषणा करना रही।
 
भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन 'सियाम' की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में जुलाई की वाहन बिक्री में 19 साल की यानी 18.71 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वाहन उद्योग पिछले 2-3 महीने से भारी दबाव झेल रहा है। इसके चलते क्षेत्र के 15,000 लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं और 10 लाख से अधिक नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।
 
सेंट्रम ब्रोकिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगन्नाधाम थुनुगुंत्ला ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव को लेकर वैश्विक स्तर पर गहराती चिंता के चलते घरेलू बाजार का रुख वैश्विक बाजार के अनुरूप रहा। अर्जेंटीना और हांगकांग के बाजार में बिकवाली का दौर देखा गया।
 
इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया दिन में कारोबार के दौरान 49 पैसा गिरकर 71.27 के स्तर तक चला गया था। ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.51 प्रतिशत चढ़कर 58.27 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

अगला लेख