dharma sangrah

शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 194 अंक और निफ्टी 59 अंक नीचे

Updated: बुधवार, 12 जून 2019 (18:23 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूंजी बाजार में रही गिरावट के साथ ही घरेलू स्तर पर ऑटो और बैंकिंग समूहों की दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार में 3 दिन से जारी तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया तथा बीएसई का सेंसेक्स 193.65 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.40 अंक गिरकर बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 193.65 अंक उतरकर 39,756.81 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 59.40 अंक गिरकर 11,906.20 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली देखी गई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.79 प्रतिशत फिसलकर 14,922.46 अंक पर और स्मॉलकैप 0.48 प्रतिशत लुढ़ककर 14,548.72 अंक पर रहा।
 
बीएसई का सेंसेक्स करीब 24 अंकों की तेजी के साथ 39,974.18 अंक पर खुला और देखते ही देखते यह 39,982.10 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। इसी दौरान शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह सत्र के दौरान 39,623.53 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। अंत में यह पिछले दिवस के 39,950.46 अंक की तुलना में 0.48 प्रतिशत अर्थात 193.65 अंक फिसलकर 39,756.81 अंक पर रहा।
 
एनएसई का निफ्टी मामूली गिरावट लेकर 11,962.45 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। इस दौरान बिकवाली के दबाव में यह 11,866.35 अंक के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में निफ्टी पिछले दिवस के 11,965.60 अंक की तुलना में 0.50 प्रतिशत अर्थात 59.40 अंक गिरकर 11,906.20 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 14 बढ़त में और 35 गिरावट में रहे जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
बीएसई में शामिल समूहों में से रियल्टी में 1.94 प्रतिशत, कैपिटल गुड्स में 1.15 प्रतिशत, ऑटो में 1.12 प्रतिशत, बैंकिंग में 1.01 प्रतिशत और तेल एवं गैस समूह में 0.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान धातु समूह में सबसे अधिक 0.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
 
बीएसई में कुल मिलाकर 2,679 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें 1,029 बढ़त में और 1,488 गिरावट लेकर बंद हुईं जबकि 162 उतार-चढ़ाव के बीच पिछले दिवस के स्तर पर टिकने में सफल रहीं। 
 
चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार तनाव का असर वैश्विक स्तर पर भी शेयर बाजारों पर देखा गया। अधिकांश बड़े शेयर बाजार गिरावट में रहे या फिसलकर खुले हैं। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.60 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.45 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 1.73 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.35 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.14 प्रतिशत उतरकर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 23 लाल निशान में बंद हुईं जबकि 7 बढ़त बनाने में सफल रहीं। गिरावट लेकर बंद होने वाली कंपनियों में येस बैंक 3.34 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.79 प्रतिशत, टाटाएमटीआरडीवीआर 1.71 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.65 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 1.55 प्रतिशत, बजाज ऑटो 1.38 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.23 प्रतिशत शामिल हैं।
 
बजाज फिनसर्व 1.05 प्रतिशत, एलएंडटी 1.02 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.97 प्रतिशत, स्टेट बैंक 0.91 प्रतिशत एयरटेल 0.91 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.82 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.81 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.81 प्रतिशत, कोल इंडिया 0.71 प्रतिशत, पॉवर ग्रिड 0.70 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.63 प्रतिशत, ऐक्सिस बैंक 0.32 प्रतिशत, एचडीएफसी 0.24 प्रतिशत, इंफोसिस 0.12 प्रतिशत, एचसीएलटेक 0.08 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 0.05 प्रतिशत शामिल हैं।
 
सेंसेक्स में बढ़त बनाने वाली कंपनियों में टाटा स्टील 2.60 प्रतिशत, ओएनजीसी 0.86 प्रतिशत, वेदांता 0.50 प्रतिशत, सन फार्मा 0.47 प्रतिशत, टीसीएस 0.25 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.19 प्रतिशत और हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत शामिल हैं। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 4 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख