ramcharitmanas

नए शिखर पर शेयर बाजार, संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37,494.40 अंक पर बंद हुआ

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (19:31 IST)
मुंबई। मजबूत निवेश धारणा के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और पॉवर क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर नए शिखर को छूने में कामयाब रहे।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157.55 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की छलांग लगाकर 37,494.40 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार 6ठा कारोबारी दिवस है, जब बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.20 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,319.55 अंक पर पहुंच गया।
 
दूरसंचार समूह में सबसे ज्यादा करीब 3 प्रतिशत की तेजी रही। बैंकिंग, ऊर्जा और पॉवर क्षेत्रों के सूचकांक भी 1 फीसदी से अधिक की बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल ने 5 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर पौने 5 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक के पौने 4 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के ढाई प्रतिशत से अधिक चढ़े।
 
सेंसेक्स 154.54 अंक चढ़कर 37,491.39 अंक पर खुला। विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के दबाव में शुरुआती कारोबार में यह 37,292.45 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतरा, लेकिन कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणामों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से कारोबार की समाप्ति से पहले एक समय यह 37,533.50 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 157.55 अंक ऊपर 37,494.40 अंक पर बंद हुआ। यह अब तक का रिकॉर्ड बंद स्तर है। (वार्ता)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख