dharma sangrah

सोमवार को बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 127 अंक मजबूत, निफ्टी भी 17 हजार अंक के करीब

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2023 (17:53 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 126 अंक से अधिक के लाभ के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 40.65 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 16,985.70 अंक पर बंद हुआ।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 126.76 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,653.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 492.45 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 40.65 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 16,985.70 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में रिलांयस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में प्रमुख रूप से तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे ज्यादा 1.54 प्रतिशत का लाभ दर्ज हुआ। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में पॉवरग्रिड, ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।
 
बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुक्रवार को नुकसान में रहे थे। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 1,720.44 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

अगला लेख