Hanuman Chalisa
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 16,900 के पार

Updated: बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (11:12 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया।
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 449.23 अंक या 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 56,768.24 पर था। इसी तरह निफ्टी 134.95 अंक या 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 16,905.80 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और एमएंडएम भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पॉवर ग्रिड, एशियन पेंट्स, विप्रो और नेस्ले इंडिया लाल निशान में थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 497 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,319.01 और एनएसई निफ्टी 156.65 अंक यानी 0.94 प्रतिशत उछलकर 16,770.85 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,209.82 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत बढ़कर 74.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख