dharma sangrah

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 10,300 के पार

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (11:24 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 से अधिक की तेजी देखने को मिली और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
बीएसई सेंसेक्स 34,927.80 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 608.59 अंक या 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,895.83 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 184.60 अंक या 1.82 प्रतिशत बढ़कर 10,326.75 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 7 प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा टाइटन, ऐक्सिस बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी में तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त हुई।
 
दूसरी ओर सन फार्मा और भारती एयरटेल में बिकवाली देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार रिलायंस जियो के सौदों ने घरेलू बाजार की धारणा को मजबूती दी। इसके साथ ही एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत और लगातार विदेशी कोषों की आवक से बाजार में तेजी आई। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

अगला लेख