Hanuman Chalisa
✕

बजट से पहले सेंसेक्स में 470 अंक से ज्यादा का उछाल, निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा उछला

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (11:09 IST)
नई दिल्ली। आज सोमवार, 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। बजट के दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स सुबह 10.16 बजे 469.60 अंक की बढ़त के साथ 46755.37 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी सुबह 100 अंक से ज्यादा उछलकर 13,700 के स्तर से ऊंचे स्तर पर खुला।
ALSO READ: बजट से पहले मोदी सरकार के लिए खुशखबरी, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा GST कलेक्शन
सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 279.88 अंक की बढ़त के साथ 46,565.65 और निफ्टी 67.60 अंक मजबूत होकर 13,702.20 पर कारोबार कर रहे थे। बाजार में बजट को देखते हुए लगातार हलचल जारी है।रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 7 पैसे बढ़कर 72.89 के स्तर पर खुला।
 
आज सुबह 10.16 बजे सेंसेक्स 469.60 अंकों की बढ़त के साथ 46,755.37 पर कारोबार कर रहा था। प्रमुख शेयरों में इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, इंफोसिस, ग्रासिम और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर खुले, वहीं श्री सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, पॉवर ग्रिड, भारती एयरटेल और एनटीपीसी की शुरुआत गिरावट पर हुई। प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 177.39 अंक ऊपर 46,463.16 के स्तर पर है, वहीं निफ्टी 89.70 अंक ऊपर 13,724.30 के स्तर पर था।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख