Hanuman Chalisa
✕

6 दिनों से जारी गिरावट का दौर थमा, सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा व निफ्टी में भी रही बढ़त

Updated: गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (11:24 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सुधार के बीच घरेलू शेयर बाजारों में पिछले 6 दिन से जारी गिरावट का दौर थम गया और गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 567.86 अंक चढ़कर 57,166.14 पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 167.45 अंक बढ़कर 17,026.05 पर था।
 
सेंसेक्स में टाटा स्टील, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, ऐक्सिस बैंक, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
पिछले सत्र में बुधवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 509.24 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,598.28 अंक पर बंद हुआ था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148.80 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,858.60 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 88.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,772.49 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी की नेपाल पीएम से मुलाकात

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

PM मोदी की एक सलाह ने बचाए व्यापारियों के करोड़ों रुपये! सोने के दाम गिरते ही CTI ने लिखा खास पत्र

अगला लेख