Daily Horoscope
✕

वैश्विक शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख से सेंसेक्स 498.77 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16,000 के पार

Updated: गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (11:00 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 498.77 अंक बढ़कर 54,249.74 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 149.7 अंक चढ़कर 16,139.50 पर था।
 
सेंसेक्स में टाइटन, पॉवर ग्रिड, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो और आईसीआईसीआई बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, मारुति सुजुकी इंडिया और भारती एयरटेल में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो, सियोल और शंघाई के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ के साथ बंद हुए। पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 616.62 अंक यानी 1.16 प्रतिशत उछलकर 53,750.97 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 178.95 अंक यानी 1.13 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,989.80 अंक पर बंद हुआ था।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 330.13 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

अगला लेख