dipawali
✕

कोरोना की सकारात्मक खबर से सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, निफ्टी भी पहली बार 13,350 के ऊपर

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (18:46 IST)
मुंबई। विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 347 अंक बढ़कर रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली एचडीएफसी लि., एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में यह तेजी आई। 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार के दौरान एक समय 45,458.92 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था। अंत में यह 347.42 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 45,426.97 अंक पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.20 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,355.75 के अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 13,366.65 पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल रही। इसमें करीब 3 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा एचयूएल, एचडीएफसी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एलएंडटी और एशियन पेंट्स में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में गिरावट दर्ज की गई।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती बनी हुई और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का भी इस पर असर नहीं हुआ। मोदी के कोविड-19 टीके को लेकर सकारात्मक प्रगति और आरबीआई की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार को समर्थन देने के लिए जताई गई प्रतिबद्धता से बाजार में तेजी बनी हुई है। इसके अलावा अमेरिका में डॉलर की विनिमय दर में गिरावट के साथ राजकोषीय प्रोत्साहन को लेकर चीजें और साफ होने से भारत समेत उभरते देशों में एफपीआई आगे भी आकर्षित हो सकते हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोकियो नुकसान में रहे जबकि सोल में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। (भाषा)

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

यूपी में 104.28 करोड़ से बनेगा साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर

गुजरात के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, छात्रों को मिलेगा इतने दिन का अवकाश

LIVE: चक्रवाती तूफान अर्णब का लैंडफॉल, समुद्र में ऊंची लहरें

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

तबाही मचा रहा चक्रवात 'अर्णब': आंध्र प्रदेश तट से टकराया तूफान, पेड़ उखड़ें, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा समुद्र का पानी

अगला लेख