dharma sangrah
✕

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स 344 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17200 के पार पहुंचा

Updated: बुधवार, 22 मार्च 2023 (12:01 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी दिवस की तेजी बरकरार रही और बुधवार को सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 344.1 अंक बढ़कर 58,418.78 अंक पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी 99.75 अंक चढ़कर 17,207.25 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर पॉवर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी नुकसान में थे। एशियाई बाजारों में सियोल, जापान, हांगकांग और शंघाई के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को अच्छे लाभ के साथ बंद हुए थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 445.73 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,074.68 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,107.50 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,454.63 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

अगला लेख