dharma sangrah
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16,223.35 पर

Updated: बुधवार, 25 मई 2022 (10:56 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 327 अंक चढ़ गया। इससे पहले 2 दिन तक सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई थी।
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 326.98 अंक बढ़कर 54,379.59 अंक पर पहुंच गया जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 98.2 अंक बढ़कर 16,223.35 अंक पर था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंडसइंड बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और एचडीएफसी बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और टाटा स्टील लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 236 अंक यानी 0.43 प्रतिशत गिरकर 54,052.61 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 89.55 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,125.15 अंक पर बंद हुआ।
 
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई और सियोल लाभ में कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 114.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 2,393.45 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अमेरिका, जर्मनी और इजराइल हुए UP के फल-सब्जियों के कायल, निर्यात बढ़ा

इंदौर के लालबाग में खुदाई में निकली प्राचीन तिजोरी, क्‍या और कितना है जल्‍द होगा खुलासा, महिला ने दावा किया उसकी है तिजोरी

अगला लेख