Hanuman Chalisa
✕

मजबूती के रुख के बाद शुरुआती कारोबार में बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (12:17 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सत्र की तेजी शुक्रवार को भी कायम रही और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 296 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 296.45 अंक बढ़कर 57,817.51 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 99.3 अंक उछलकर 17,344.35 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सन फार्मा, टाटा स्टील, डॉ. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक, पॉवर ग्रिड, आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और नेस्ले लाल निशान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई और सियोल मध्य सत्र के सौदों में हरे रंग में कारोबार कर रहे थे।
 
गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 701.67 अंक यानी 1.23 प्रतिशत उछलकर 57,521.06 अंक पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 206.65 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 17,245.05 अंक पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध आधार पर 743.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख