dharma sangrah
✕

अमेरिकी चुनाव नतीजों व आईटी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,800 के करीब

Updated: बुधवार, 4 नवंबर 2020 (10:47 IST)
मुंबई। अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले और आईटी शेयरों में तेजी के बल पर प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 180 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 183.86 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 40,444.99 पर कारोबार कर रहा था।
 
इसी तरह 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 49.50 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 11,863.00 पर था।सेंसेक्स में सबसे अधिक 4 प्रतिशत की तेजी इंफोसिस में हुई। इसके अलावा सनफार्मा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, पॉवर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी में गिरावट हुई।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 503.55 अंक या 1.27 प्रतिशत बढ़कर 40,261.13 पर जबकि निफ्टी 144.35 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 11,813.50 पर बंद हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन वर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,274.40 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच अन्य एशियाई बाजारों में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.56 प्रतिशत बढ़कर 40.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख