Hanuman Chalisa
✕

आईटी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 134 अंक और चढ़ा, निफ्टी भी 15,850 अंक के पार

Updated: बुधवार, 14 जुलाई 2021 (16:48 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मुख्य रूप से आईटी शेयरों में तेजी से बुधवार को सेंसेक्स 134 अंक और चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134.32 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,904.05 अंक पर पहुंच गया,वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.60 अंक या 0.26 प्रतिशत के लाभ से 15,853.95 अंक रहा।

ALSO READ: मानसून सत्र से पहले BJP ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन नेता चुना
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 2 प्रतिशत चढ़ गया। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एलएंडटी, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर भी लाभ में रहे, वहीं दूसरी ओर मारुति, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया तथा डॉ. रेड्डीज के शेयरों में गिरावट आई। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख-बिक्री कारोबार एस. हरिहरन ने कहा कि संस्थागत भागीदारी दर घटने का बाजार में रोजाना के कारोबार की मात्रा में 20 प्रतिशत की गिरावट में कुछ हिस्सा है। हालांकि वायदा खंड में खुदरा भागीदारी मजबूत बनी हुई है।

ALSO READ: तालिबान से बोला चीन, सभी आतंकी बलों से संबंध तोड़े
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा निवेशकों ने जोमैटो, तत्व चिंतन तथा क्लीन साइंस के आईपीओ में काफी रुचि दिखाई है जिससे द्वितीयक बाजार में प्रवाह कुछ कम हुआ है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत के नुकसान से 75.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

उत्तराखंड को आर्थिक शक्ति बनाने की तैयारी, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार, CM धामी ने बताया सरकार का प्लान

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख