Daily Horoscope
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 18,640 अंक के पार पहुंचा

Updated: शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (11:04 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूती और वाहन, धातु तथा एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बीच शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त रही और सेंसेक्स 115 अंक चढ़ गया। कारोबारियों ने कहा कि अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपए में मजबूती से भी घरेलू बाजार में तेजी आई।
 
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 115.09 अंक या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 62,685.77 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 33.25 अंक या 0.18 फीसदी बढ़कर 18,642.60 पर था। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक (1.10 फीसदी की बढ़त), एचयूएल, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एसबीआई, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और मारुति बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और ऐक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट हुई।
 
पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 160 अंक की बढ़त के साथ 62,570.68 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.85 अंक की तेजी के साथ 18,609.35 अंक पर बंद हुआ था। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत बढ़कर 76.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,131.67 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख