Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स और निफ्टी ऑलटाइम हाई, IT शेयरों में भारी खरीदारी

Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (12:52 IST)
Share market news : आईटी शेयरों में भारी खरीदारी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर करीब 6 प्रतिशत चढ़ा।
 
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 996.17 अंक उछलकर 80,893.51 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 276.25 अंक की बढ़त के साथ 24,592.20 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा।
 
टीसीएस के साथ ही इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी फायदे में रहे। मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ।
 
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख