biodatamaker
✕

कमजोर वैश्विक रुख से सेंसेक्स 638 अंक टूटा, निफ्टी भी 17000 अंक से नीचे फिसला

Updated: सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (16:59 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 638 अंक से अधिक का गोता लगाकर बंद हुआ। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 638.11 अंक यानी 1.11 प्रतिशत टूटकर 56,788.81 अंक पर बंद हुआ।
 
कारोबार के दौरान यह 743.52 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,887.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ डॉ. रेड्डीज, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और विप्रो लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। यूरोप में ऊर्जा की भारी किल्लत को लेकर चेतावनी के बीच तेल के दाम में 3 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की वृद्धि के साथ शेयर बाजार में गिरावट आई। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.90 प्रतिशत उछलकर 88.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,565.31 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार से सितंबर महीने में 7,600 करोड़ रुपए निकाले हैं।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख