ramcharitmanas

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से सेंसेक्स 168 अंक टूटा, निफ्टी भी रहा नुकसान में

Updated: बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (17:17 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 168 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बैंक शेयरों में नुकसान से बाजार नीचे आया। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 168.08 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,028.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 474.1 अंक तक नीचे चला गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 31.20 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,624.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, विप्रो और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में थे।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत बढ़कर 93.75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,144.53 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

Air India Flight : फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 रुपए लाख का माल जब्त किया

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

अगला लेख