biodatamaker

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई 700 अंक की छलांग, निफ्टी 10 हजार के पार

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (11:03 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने पर घरेलू बाजारों में भी मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 700 अंक उछल गया।
ALSO READ: Reliance Industries के राइट्स इश्यू के शेयर सोमवार को BSE में होंगे सूचीबद्ध
कारोबार के शुरुआती दौर में ही 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 725.86 अंक यानी 2.18 प्रतिशत बढ़कर 33,954.66 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले यह 34,022.01 की ऊंचाई को छू चुका था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 201.10 अंक यानी 2.05 प्रतिशत बढ़कर 10 हजार के पार निकलकर 10,014.80 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में शामिल ज्यादातर शेयरों में बढ़त रही। टाटा स्टील 5 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोटक बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में बढ़त रही।
 
बंबई शेयर बाजार में कल यानी सोमवार को 552.09 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की गिरावट के बाद सेंसेक्स 33,228.80 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी इस दौरान 1.60 प्रतिशत घटकर 9,813.70 अंक पर बंद हुआ। शुद्ध रूप से सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 2,960.33 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की। एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
 
कारोबारियों के अनुसार अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन से प्रभावित मुख्य कारोबारों को समर्थन देने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है, इससे वैश्विक बाजारों को समर्थन मिला। फेडरल रिजर्व ने मेन स्ट्रीट लेंडिंग कार्यक्रम के तहत 750 अरब डॉलर के कॉर्पोरेट बॉण्ड खरीदने की योजना बनाई है।
 
इसके बाद वॉल स्ट्रीट स्टॉक एक्सचेंज कल के कारोबार में सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ, वहीं शंघाई, हांगकांग, टोकियो और सिओल के बाजार आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक ऊंचे रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.53 प्रतिशत घटकर 39.51 डॉलर प्रति बैरल रहा। (भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख