dharma sangrah
✕

Sensex फिर हुआ 60 हजारी, 274.07 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही 79.45 अंक की बढ़त

Updated: सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (10:47 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में तेजी रही। इस दौरान लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 274.07 अंक चढ़कर 60,067.21 पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 79.45 अंक बढ़कर 17,910.50 पर कारोबार कर रहा था।
 
बाजार की नजर खुदरा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर है जिनकी घोषणा सोमवार को की जानी है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचडीएफसी, डॉ. रेड्डीज, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में जापान के बाजार सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि चीन और दक्षिण कोरिया में बाजार छुट्टियों के चलते बंद थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.38 प्रतिशत फिसलकर 91.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,132.42 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

अगला लेख