Daily Horoscope
✕

नकारात्मक रुख से सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी भी 17,950 के नीचे फिसला

Updated: बुधवार, 17 नवंबर 2021 (12:29 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर नकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर गिरने के साथ बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट दर्ज होने से सेंसेक्स गिर गया। प्रारंभिककारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 245.5 अंक या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 60,076.87 पर कारोबार कर रहा था तथा इसी तरह निफ्टी 72.40 अंक या 0.40 फीसदी गिरकर 17,926.80 पर आ गया।
 
एचडीएफसी के शेयर में सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई, जिसके सबसे अधिक शेयर गिरे। इसके अलावा डॉ. रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और एचसीएल टेक के भी शेयर गिरे। दूसरी ओर एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, पावरग्रिड, मारुति और बजाज ऑटो के शेयर ऊपर चढ़े।
 
एशियाई जगहों की बात करें तो हांगकांग, टोकियो और सियोल के शेयर बाजार मध्य सत्र में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई के शेयर बाजार ऊपर चढ़े। अमेरिका में शेयर बाजार रात के सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत गिरकर 81.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख