biodatamaker

वैश्विक कमजोर संकेतों से सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक गिरा, निफ्टी भी 9,400 से नीचे आया

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2020 (10:32 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में घाटे के साथ कारोबार हो रहा था।
 
शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 31,823.80 के निचले स्तर तक गया जिसके बाद सूचकांक 312.34 अंक या 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,888.25 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 95.75 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 9,394.35 पर था।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 3 प्रतिशत की गिरावट एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, इंफोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, आईटीसी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और एलएंडटी में बढ़त देखने को मिली।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 595.37 अंक या 1.88 प्रतिशत बढ़कर 32,200.59 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 175.15 अंक या 1.88 प्रतिशत बढ़कर 9,490.10 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 2,354.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख