sundarkand

Yes Bank Crises : बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1450 अंक नीचे, यस बैंक के शेयर में 25% गिरावट

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (10:19 IST)
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गई। BSE का सेंसेक्स बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया और उसमें 1459 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई। NSE के निफ्टी में भी 325 अंकों की गिरावट दिखाई दी। 

बताया जा रहा है कि यस बैंक संकट की वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। आज सुबह एनएसई पर यस बैंक का शेयर 25% टूट गया। एसबीआई के शेयर में 12% नुकसान देखा गया। 

एक्शन में RBI : भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर पाबंदियां लगा दीं और एक महीने के लिए जमाकर्ताओं के वास्ते निकासी सीमा 50 हजार रुपए तय कर दी तथा इसके बोर्ड को भंग कर दिया। खबरों के अनुसार सरकार ने एसबीआई और एलआईसी दोनों से यस बैंक में सामूहिक रूप से 49 प्रतिशत शेयर हासिल करने को कहा है।

क्यों गिरे SBI के शेयर : SBI बोर्ड ने गुरुवार को शेयर बाजारों को सूचित किया, Yes बैंक से संबंधित मामले पर गुरुवार को बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक में चर्चा की गई और बोर्ड ने बैंक में निवेश अवसर तलाशने के लिए सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। इस वजह से SBI के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। 
 
गुरुवार को सेंसेक्स 61 अंक की मजबूती के साथ 38,409.48 पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18 अंक की तेजी के साथ 11,269 पर बंद हुआ था।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख