ramcharitmanas
✕

बिकवाली निकलने से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक नीचे, बैंक व वित्त कंपनियों के शेयरों में गिरावट

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (10:43 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में बिकवाली निकलने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स भी मंगलवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 300 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
 
कारोबार के शुरुआती दौर में 36,339.07 अंक का निम्न स्तर छूने के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स पिछले दिन के बंद के मुकाबले 277.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 36,416.64 अंक पर चल रहा था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 74.85 अंक यानी 0.69 प्रतिशत गिरकर 10,727.85 अंक रहा।
ALSO READ: Yes Bank ने एफपीओ की आधार दर 12 रुपए प्रति शेयर तय की, न्यूनतम हजार शेयरों की लगेगी बोली
एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड दोनों के शेयरों में 3 प्रतिशत तक गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक के लंबे समय तक वाहन कर्ज का कामकाज देखने वाले अधिकारी के तौर-तरीकों को लेकर जांच शुरू की गई है। यह अधिकारी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुका है। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और स्टेट बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। इसके विपरीत एचसीएल टेक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, अल्ट्रा टेक सीमेंट और आईटीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
 
इससे पिछले सत्र सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 99.36 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 36,693.69 अंक और निफ्टी 34.65 अंक बढ़कर 10,802.70 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान शेयर बाजार द्वारा उपलब्ध कराए गए अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 221.76 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की। शंघाई, हांगकांग, टोकियो और सोल के बाजारों में भी मंगलवार को शुरुआत गिरावट के साथ हुई।
 
अमेरिका ने एक अहम नीतिगत फैसले में सोमवार को दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस क्षेत्र पर चीन का एकतरफा दावा करने का कोई कानूनी आधार नहीं है। कोरोनावायरस के मोर्चे पर संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जाने से चिंता बढ़ रही है।

दुनियाभर में 1.30 करोड़ लोग इससे संक्रमित हैं जबकि भारत में यह आंकड़ा 9.06 लाख तक पहुंच चुका है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 2.06 प्रतिशत गिरकर 41.84 डॉलर प्रति बैरल रह गया। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख