biodatamaker
✕

सीमा विवाद व कोविड 19 के प्रभाव से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक नीचे, निफ्टी 9,850 पर

Updated: बुधवार, 17 जून 2020 (10:43 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट रही। सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले शेयरों एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट रही। एशियाई बाजारों से भी गिरावट के समाचार थे वहीं विदेशी निवेशकों की बिकवाली से विदेशी मुद्रा की निकासी ने भी जोर पकड़ा।
ALSO READ: चीन के साथ तनाव की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार धराशायी, निवेशकों के 34 हजार करोड़ रुपए मिनटों में स्वाहा
कारोबार की शुरुआत में बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 33,332.96 अंक तक नीचे आने के बाद शुरुआती दौर में 225.22 अंक यानी 0.67 प्रतिशत घटकर 33,380 अंक पर रहा वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.40 अंक यानी करीब 0.57 प्रतिशत घटकर 9,857.60 अंक पर रहा।
 
कारोबारियों का कहना है कि चीन के साथ बढ़ता सीमा विवाद, वैश्विक बाजारों में गिरावट, कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और विदेशी पूंजी निकासी से निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ी है। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ पॉवरग्रिड सबसे आगे रहा। इसके बाद एनटीपीसी, स्टेट बैंक, अल्ट्रा टेक सीमेंट, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट रही। इसके विपरीत मारुति, टेक महिन्द्रा, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
 
इससे पहले मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 376.42 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 33,605.22 अंक और व्यापक आधार वाला निफ्टी 100.30 अंक यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर 9,914 अंक पर बंद हुआ। एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,478.52 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की।
ALSO READ: Reliance Industries के राइट्स इश्यू के शेयर सोमवार को BSE में होंगे सूचीबद्ध
उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा 2.22 प्रतिशत घटकर 40.05 डॉलर प्रति बैरल रह गया। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 81.62 लाख तक पहुंच गई जबकि मरने वालों की संख्या 4.41 लाख तक पहुंच गई। इस बीच भारत में कोविड-19 से 1 दिन में मरने वालों की सर्वाधिक संख्या 2003 दर्ज की गई, वहीं 10,974 नए मामले आने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,54,065 तक पहुंच गई। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख