Daily Horoscope
✕

वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 107 अंक गिरा, निफ्टी भी रहा कमजोर

Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (11:28 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 107.59 अंक गिरकर 60,750.84 अंक पर आ गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 29 अंक की गिरावट के साथ 18,078.85 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
हालांकि सेंसेक्स की शुरुआत सकारात्मक भाव पर हुई थी लेकिन जल्द ही इसने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 29 अंक की गिरावट के साथ 18,078.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचयूएल, नेस्ले, एशियन पेंट्स, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी और बजाज फाइनेंस में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। एचयूएल के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 3 प्रतिशत तक गिर गए।
 
दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, पॉवरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स और एसबीआई के शेयर शुरुआती लाभ की स्थिति में नजर आए। एशिया के अन्य बाजारों में सोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत बढ़त के साथ 86.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में लिवाली की है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने गुरुवार को 399.98 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की है।
 
रुपया 21 पैसे चढ़कर 81.15 प्रति डॉलर पर : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 81.15 के भाव पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि एनडीएफ बाजार में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपए को मजबूती मिली है।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.24 के भाव पर पहुंचा। जल्द ही इसने अपनी बढ़त को मजबूत किया और 81.15 के भाव पर पहुंच गया। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपए में 21 पैसे की मजबूती दर्ज की गई। गुरुवार को रुपया 81.36 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
 
इस बीच दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत चढ़कर 102.15 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 86.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में लिवाली की है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने गुरुवार को 399.98 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख