biodatamaker
✕

सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा, निफ्टी 12100 के पार

Updated: बुधवार, 29 जनवरी 2020 (17:39 IST)
मुंबई। एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ के बीच बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 231.80 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 231.80 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,198.66 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 41,334.89 अंक का उच्चस्तर और 41,108.19 अंक का निचला स्तर भी छुआ।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,129.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस सबसे अधिक 4.95 प्रतिशत चढ़ गया। नेस्ले इंडिया, आईटीसी, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयर भी लाभ में रहे।
 
वहीं दूसरी ओर टीसीएस, एचडीएफसी, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार और आगामी बजट में वृद्धि को प्रोत्साहन देने के उपायों की उम्मीद से बाजार में सुधार हुआ।
 
जनवरी के डेरिवेटिव के निपटान से पहले शॉर्ट कवरिंग से भी बाजार को लाभ हुआ। जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार लाभ में रहे जबकि हांगकांग में नुकसान रहा। चीन के बाजार में बुधवार को अवकाश रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।
 
ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59.93 डॉलर प्रति बैरल पर था। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 71.23 प्रति डॉलर पर चल रहा था।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख